छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिकवायरल खबरें

CM साय ने किया मिनवाखाड़ की विकास यात्रा पर लिखी पुस्तक का विमोचन

रायपुर, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

यह पुस्तक मिनवाखाड़ संसदीय संकुल विकास परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं और विकास कार्यों को सामने लाती है। पुस्तक के माध्यम से परियोजना की परिकल्पना, विकास गतिविधियों और इससे जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम तथा विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुस्तक के विमोचन के दौरान परियोजना से संबंधित कार्यों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी जानकारी ली। मिनवाखाड़ संसदीय संकुल विकास परियोजना को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button