महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से दोगुनी हुई रक्षाबंधन की खुशी, गनिता ने जताया सीएम साय का आभार

रायपुर । महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत 30वीं किस्त की राशि मिलने से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम एकटकन्हार की निवासी हितग्राही गनिता बोदले की रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। खाते में राशि पहुंचने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ‘विष्णु भैया’ कहते हुए योजना के लिए आभार जताया।
हर महीने मिल रही एक हजार रुपये की सहायता
गनिता बोदले ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह एक हजार रुपये की सहायता राशि नियमित रूप से मिल रही है। इस राशि का उपयोग वह घरेलू जरूरतों, परिवार के खर्च और अपनी छोटी बेटी की देखभाल के लिए करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति ड्राइवर का काम करते हैं, ऐसे में योजना से मिलने वाली राशि परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो रही है।
रक्षाबंधन पर राशि मिलने से बढ़ी त्योहार की खुशी
गनिता ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त की राशि खाते में आने से उन्हें विशेष खुशी हुई। वह इस राशि से अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। उनका कहना है कि त्योहारों के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता से परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं और त्योहार की खुशियां भी बढ़ जाती हैं।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने में मदद मिली है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी है और परिवार के खर्चों में भी सहयोग करती है।
गनिता बोदले ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली इस किस्त से त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, “विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद।”



