Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिकवायरल खबरें

Chhattisgarh News: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जिला कार्यालयों में होगी भर्ती

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त सहायक ग्रेड-3 के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों और प्रचलित सेवा भर्ती नियमों के तहत पूरी की जाएगी। इस भर्ती के लिए वित्त विभाग से वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

सरकार ने सभी संबंधित कलेक्टरों को निर्धारित आरक्षण नियमों और शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में इतने पद

स्वीकृत 100 पदों में जिलेवार पदों का विवरण इस प्रकार है

  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – 8 पद
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 7 पद
  • खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई – 7 पद
  • मुंगेली – 7 पद
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – 7 पद
  • बलौदाबाजार-भाटापारा – 5 पद
  • गरियाबंद – 5 पद
  • बेमेतरा – 5 पद
  • बिलासपुर – 5 पद
  • कोरबा – 5 पद
  • सक्ती – 5 पद
  • दुर्ग – 4 पद
  • बालोद – 4 पद
  • राजनांदगांव – 4 पद
  • कबीरधाम – 3 पद
  • जांजगीर-चांपा – 3 पद
  • रायगढ़ – 3 पद
  • धमतरी – 2 पद
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 2 पद
  • बलरामपुर-रामानुजगंज – 2 पद
  • सूरजपुर – 2 पद
  • सुकमा – 2 पद
  • बीजापुर – 2 पद
  • जशपुर – 1 पद

युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ जिला प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

सहायक ग्रेड-3 के इन पदों पर भर्ती से एक ओर जहां युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर जिला कार्यालयों में कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

भर्ती प्रक्रिया पर नजर

फिलहाल सरकार की ओर से 100 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। संबंधित जिला कलेक्टरों को नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा/चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि के संबंध में संबंधित जिलों से जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button