Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिक

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रमोशन, 18 रेंजर बने सहायक वन संरक्षक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 18 वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को पदोन्नति दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 का लाभ मिलेगा।

वन विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश में पदोन्नत किए गए 18 वनक्षेत्रपालों के नाम शामिल हैं। हालांकि, पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

18 रेंजरों को मिली ACF पद पर पदोन्नति

शासन के आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की सूची इस प्रकार है—

  1. राममूर्ति बघेल — काष्ठागार अधिकारी, कांकेर
  2. मृत्युंजय शर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, कोरबा (सा.)
  3. जागेश्वर गंधर्व — काष्ठागार अधिकारी, नारायणपुर
  4. राकेश कुमार रावत — विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, बलरामपुर
  5. कुंवर बहादुर सिंह — काष्ठागार अधिकारी, जनकपुर
  6. अभिषेक कुमार दुबे — परिक्षेत्र अधिकारी, केन्दई (सा.)
  7. देव सिंह ठाकुर — परिक्षेत्र अधिकारी, रतनपुर (सा.)
  8. निखिल सक्सेना — परिक्षेत्र अधिकारी, बलरामपुर (सा.)
  9. पुष्पेश चंद्र गोस्वामी — परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर बोरतलाव (सा.)
  10. प्रतीक वर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, कोण्डागांव (सा.)
  11. मनीष सिंह — परिक्षेत्र अधिकारी, पसान (सा.)
  12. अनुराग वर्मा — परिक्षेत्र अधिकारी, दक्षिण बोरतलाव (सा.)
  13. ज्योति गुप्ता — काष्ठागार अधिकारी, उर्दना
  14. तीर्थराज साहू — परिक्षेत्र अधिकारी, एस.एफ.आर.टी., रायपुर
  15. किशोर कुमार साहू — भोरमदेव अभ्यारण्य, कवर्धा
  16. धीरेन्द्र साहू — वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिरगुड़ी, धमतरी
  17. सौरभ रजक — परिक्षेत्र अधिकारी, करपावण्ड (सा.), बस्तर
  18. माधुरी सिंह — परिक्षेत्र अधिकारी, बेमेतरा (सा.), दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button