
रायपुर, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितंबर 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।
यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे की विस्तृत जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों के बाद संबंधित विभागों की ओर से जानकारी जारी की जा सकती है।



