छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख घायलों को 50 हजार रुपये की मदद की घोषणा

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे में 6 लोगों की मौत से शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में घायलों का उपचार

दुर्घटना में घायल यात्रियों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को दुःख सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button