छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल, 84 कर्मचारियों के तबादले; नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। संबंधित कर्मचारियों को नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन संवर्गों के कर्मचारियों का हुआ तबादला
स्थानांतरण सूची में 29 मानचित्रकार (सिविल, विद्युत एवं यांत्रिकी संवर्ग), 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं। इस तरह कुल 84 कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।
विभागीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना और विभागीय कामकाज को गति देना बताया गया है। तबादले के बाद कर्मचारियों की नई पदस्थापना से संबंधित कार्यों के संचालन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
नए स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश
स्थानांतरित कर्मचारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। हालांकि, कर्मचारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नए कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी आधिकारिक स्थानांतरण आदेश देखना आवश्यक है।
यहां देखें सूची-



