छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने केंद्र की मदद पर CM विष्णु देव साय ने अमित शाह का जताया आभार

रायपुर। चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार और विभिन्न एजेंसियां सतर्क हैं। चक्रवात से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ सहित प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के आश्वासन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित सभी प्रभावित राज्यों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के भरोसे की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चक्रवात के संभावित प्रभावों को देखते हुए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भरोसा दिलाया कि चक्रवात से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही जरूरतमंदों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button