Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिकवायरल खबरें

छत्तीसगढ़ के 158 नगरीय निकायों को 74.88 करोड़ का आवंटन, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 158 नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सभी संबंधित निकायों को राशि आवंटित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग के अनुसार, प्रदेश के 10 नगर निगमों को कुल 45 करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपये, 48 नगर पालिकाओं को 18 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपये तथा 100 नगर पंचायतों को 11 करोड़ 19 लाख 92 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।

यह राशि अनिवार्य निधि, राजस्व वसूली, चुंगी क्षतिपूर्ति, उत्पाद कर, बार लाइसेंस और मुद्रांक सहित विभिन्न मदों के अंतर्गत जारी की गई है। विभाग का कहना है कि इस आवंटन से नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी।

आवंटित राशि का उपयोग वेतन भुगतान, सेवानिवृत्ति लाभ, मरम्मत एवं संधारण कार्यों के साथ-साथ अतिवृष्टि जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने में भी किया जा सकेगा। इससे नगरीय निकायों में जरूरी सेवाओं और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button