Uncategorizedउत्तरप्रदेशछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंराजनीतिक
BIG BREAKING NEWS | निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका ! पार्षद यासीन मेमन ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, जानिए वजह….
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- नगरीय निकाय चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव यासीन मेमन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निकाय चुनाव में कांग्रेस पदाधिकारियों के टिकट वितरण से नाराज होकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान के नाम इस्तीफा भेजा है।
बता दें कि यासीन मेमन केशकाल नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करने का आरोप भी लगाया है। और अब निर्दलीय ही पार्षद पद की दावेदारी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यासीन मेमन के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी को कितना नुकसान होता है।



