BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalUttarpradesh

Bijapur Naxalite Attack Breaking | 8 जवान और 1 ड्राइवर शहीद, 8 घायल – IG बस्तर रेंज ने की पुष्टि

Bijapur Naxalite Attack Breaking | 8 soldiers and 1 driver martyred, 8 injured – IG Bastar Range confirmed

बीजापुर। कुटरू मार्ग पर नक्सलियों द्वारा किए गए घातक हमले में 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए हैं, जबकि 8 जवान घायल हुए हैं। IG बस्तर रेंज ने इसकी पुष्टि की है। घटना उस समय हुई जब जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे।

सूत्रों के अनुसार, हमले के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है और घायल जवानों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि शहीदों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, वहीं उच्च अधिकारियों का दल भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है।

मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button