BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | ननकी राम कंवर ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा ..

Chhattisgarh | Nanki Ram Kanwar wrote a letter to the Director General of Police, know what he said ..

रायपुर, 30 मई 2025। रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यातायात पुलिस द्वारा अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का संगठित खेल चल रहा है।

कंवर ने आरोप लगाया कि रायपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी वसूली की जा रही है और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायपुर, दुर्ग और अन्य जिलों में पुलिस कर्मी वाहन चालकों से 1500 से 2000 रुपये तक अवैध वसूली कर रहे हैं। कंवर ने अपने पत्र में बताया कि इस पूरे मामले में ट्रैफिक विभाग के बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और दलालों की मिलीभगत से “नाका सिस्टम” चल रहा है, जिसमें वाहन चालकों को रोककर उनसे जबरन वसूली की जाती है। इस तरह की गतिविधियां राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर खुलेआम हो रही हैं।

पूर्व मंत्री ने पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों से अपील की है कि वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों से आम जनता में पुलिस की छवि खराब हो रही है और लोगों में भय का माहौल बन रहा है।

ननकी राम कंवर ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे जनआंदोलन की चेतावनी भी दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button