BreakingChhattisgarhExclusiveGovernmentPolitics

विश्रामपुरी | विधायक के आश्वासन पर बाड़ागांव के किसानों ने जताया असंतोष ! जारी रहेगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल विधानसभा अंतर्गत ग्राम बाड़ागांव में पिछले 3 वर्षों से संचालित धान खरीदी केंद्र इस वर्ष बन्द होने से आक्रोशित 5 पंचायत के सैकड़ो किसानों ने विश्रामपुरी मुख्य मार्ग में लगभग 4-5 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची एसडीएम आकांक्षा नायक ने किसानों समझाइश देते हुए चक्का जाम समाप्त तो करवा दिया। लेकिन किसानों की समस्या का कोई निराकरण नही हुआ। इधर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी प्रदर्शन स्थल पहुंच कर किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। विधायक ने कहा कि किसानों की इस लड़ाई में मैं उनके साथ खड़ा हूँ। लेकिन विधायक से चर्चा के बावजूद किसानों की समस्या का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। किसानों ने विधायक के आश्वासन पर असंतोष जाहिर करते हुए धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रखने की बात कही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन आखिर कब तक किसानों की समस्याओं का समाधान कर पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button