BreakingChhattisgarhExclusiveUncategorized

Cg Breaking | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर

Cg Breaking | Big encounter against Naxalites in Chhattisgarh, 30 Naxalites killed

रायपुर, 20 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और कांकेर जिलों में चल रही मुठभेड़ों में अब तक कुल 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 26 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, कांकेर में भी मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। फिलहाल, दोनों जिलों में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर चुकी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों की इस बड़ी कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है और उनके साहस की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button