BreakingChhattisgarhExclusiveUncategorized

Cg Breaking | सुकमा में IED धमाका, महिला जवान घायल

Cg Breaking | IED blast in Sukma, female soldier injured


सुकमा।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित फूलबगड़ी थाना क्षेत्र में आज बड़ा हादसा हो गया। गोगुंडा जंगल-पहाड़ी इलाके में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान लगभग दोपहर 1:30 बजे जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। विस्फोट में उनके पैर में गहरी चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद टीम के जवानों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। बेहतर उपचार के लिए महिला आरक्षक को हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट माओवादी गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है।

फूलबगड़ी थाना पुलिस ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button