BreakingChhattisgarhExclusiveGovernmentNationalPolitics

केशकाल | NH-30 में बने गड्ढों में नगरवासियों ने गड्ढों में किया पौधरोपण ! आए दिन हो रही हैं सड़क दुर्घटनाएं….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल शहर के सड़क की स्थिति जर्जर अवस्था मे आने लगी है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद पंचवटी से गोल्डी ढाबा तक रास्ते भर सैकड़ों गड्ढे बन चुके हैं। जिनमे कुछ गड्ढे ऐसे भी है जो 1-2 फुट गहरे हो गए हैं। बस्तर संभाग के सभी जनप्रतिनिधि, नेता, आला अधिकारी इसी रास्ते से होकर गुजर रहे हैं लेकिन मजाल है कि किसी का भी ध्यान इन गड्ढों पर पड़ जाए और कोई इसकी मरम्मत के निर्देश दे दें। इधर विधायक निवास जाने वाले रास्ते के कुछ ही दूर स्थित कोहिनूर होटल के सामने आसपास के लोगों ने गड्ढों में पौधरोपण कर दिया है। ताकि छोटे बाइकसवार इन गड्ढों के चलते सड़क दुर्घटनाओं का शिकार न हो जाएं।

आपको बता दें कि केशकाल नगरवासियों के लिए ऐसा पहली बार नहीं है जहां खराब सड़क से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो। विगत वर्ष भी शहर के सड़क की यही स्थिति थी। नगरवासियों ने एकजुट होकर विश्रामपुरी चौक में चक्काजाम करने का मन बना लिया था, लगभग सफल भी हो गए थे। तब जाकर प्रशासन के दबाव के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सड़क की मरम्मत करवाई थी। लेकिन एक बार फिर सड़क अपने पुराने हाल में आ चुकी है। अब देखना होगा कि खबर लगने के बाद क्या शासन प्रशासन इस सड़क की मरम्मत करवाता है। या इस बार भी नगरवासियों को सड़क की हालत दुरुस्त करवाने के लिए आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ता है इसका जवाब फिलहाल भविष्य की गर्भ में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button