Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिक

CG Patwari Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को शासन ने मंजूरी दे दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश में भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन पदों पर भर्ती निर्धारित सेवा भर्ती नियमों और प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के तहत की जाएगी। पटवारी पदों के लिए चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी।

200 पदों पर होगी सीधी भर्ती

शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 200 पटवारी पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। पदों का जिला-wise वितरण किया गया है।

सबसे अधिक 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं कई जिलों में 2 से 10 पद तक रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं

सरकार ने भर्ती को मंजूरी दे दी है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है।

अभ्यर्थियों को अब CG Vyapam की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन का इंतजार करना होगा। विज्ञापन जारी होने के बाद ही पात्रता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तारीखों की विस्तृत जानकारी स्पष्ट होगी।

जिलेवार पटवारी पदों का विवरण

जिलापद
बलौदाबाजार-भाटापारा5
सारंगढ़-बिलाईगढ़15
गरियाबंद15
धमतरी4
महासमुंद5
दुर्ग3
बालोद15
बेमेतरा15
राजनांदगांव8
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई15
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी10
कबीरधाम (कवर्धा)10
कोंडागांव2
उत्तर बस्तर कांकेर10
नारायणपुर2
सुकमा2
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही5
मुंगेली5
कोरबा7
रायगढ़6
जांजगीर-चांपा7
सक्ती10
बलरामपुर-रामानुजगंज10
जशपुर8
कोरिया2
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर4
कुल200

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

पटवारी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अभी से परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए। साथ ही CG Vyapam की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना जरूरी है, क्योंकि आवेदन की शुरुआत, अंतिम तिथि, पात्रता, शुल्क और परीक्षा तिथि की आधिकारिक जानकारी विज्ञापन जारी होने के बाद ही सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button