CG Transfer News: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों (ACF) की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी किया गया है।
जारी तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों, परियोजना मंडलों, जिला यूनियनों और विभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कर्वधा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा पदस्थ किया गया है।
विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी, बस्तर, वनमंडल बस्तर भेजा गया है।
अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है।
मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी, बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है।
मोना महेश्वरी को संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग भेजा गया है।
जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी, कांकेर, वनमंडल कांकेर पदस्थ किया गया है।
कुमार सिंह कंवर को उप वनमंडलाधिकारी, बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया भेजा गया है।
एम. एल. सिदार को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ पदस्थ किया गया है।
शिवशंकर नाविक को उप मंडलाधिकारी, धमतरी, वनमंडल धमतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अवधेश सिंह को उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सूरजपुर पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
वन विभाग में हुए इस व्यापक तबादले के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभागीय आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें पूरी तबादला सूची —
60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की पदस्थापना से जुड़ी पूरी सूची विभाग द्वारा जारी आदेश में देखी जा सकती है।








