BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | रेलवे ट्रैक पर 5 साल की मासूम मालगाड़ी की चपेट में आई, हालत गंभीर

Chhattisgarh | 5-year-old innocent child got hit by goods train on railway track, condition critical

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दीपका थाना क्षेत्र के शांतिनगर स्थित रेलवे पटरी पर बुधवार सुबह (6 जून) 5 वर्षीय मासूम बच्ची आकृति सारथी खून से लथपथ पड़ी मिली। राहगीरों ने उसे देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों की जांच में बच्ची के सिर पर गहरी चोट पाई गई, जिसके चलते उसे प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना कैसे हुई, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बच्ची रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि बच्ची के साथ उसके माता-पिता और दो अन्य लोग भी थे, लेकिन वे भी घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घायल बच्ची के पिता का नाम शिव सारथी है। जिला अस्पताल चौकी में सूचना दर्ज कर ली गई है। परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि बच्ची ट्रैक पर कैसे पहुंची।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button