छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज: कस्टम मिलिंग, राज्योत्सव और कर्मचारी मांगों पर चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27 और कस्टम मिलिंग नीति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में आगामी धान खरीदी सीजन के लिए उपार्जन व्यवस्था और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसके अलावा, 1 नवंबर से आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों और कर्मचारी संगठनों की मांगों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश के किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि, विभिन्न मुद्दों पर अंतिम निर्णय की आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद ही स्पष्ट होगी।



