BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विकास को नई रफ्तार

Chhattisgarh | Chief Minister Vishnudev Sai’s resolve to give new impetus to development in Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai district

रायपुर, 14 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में जिले के बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जिले का गठन पूर्ववर्ती सरकार ने किया था, लेकिन विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। अब उनकी सरकार ने इस कमी को दूर करने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री ने 611.21 करोड़ रुपये की लागत से 71 विकास कार्यों की सौगात दी, जिनमें 18 कार्यों का भूमिपूजन (470.98 करोड़) और 53 कार्यों का लोकार्पण (140.23 करोड़) शामिल है।

मुख्य घोषणाएं –

पैलीमेटा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना

छुईखदान में 50 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पानी की टंकी निर्माण

पान की खेती बढ़ाने के लिए ‘पान कैफे’ खोलना

खैरागढ़ में 500 सीटर सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण

मुढ़ीपार में महाविद्यालय स्थापना

मुख्यमंत्री ने किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए और निर्माण तेजी से जारी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ भी चल रही है।

तेंदूपत्ता संग्राहकों, कृषि भूमिहीन मजदूरों और श्रद्धालुओं के हित में भी कई पहल की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला शीघ्र ही प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार योजनाओं को केवल बनाकर नहीं छोड़ती, बल्कि उन्हें अंतिम पंक्ति तक क्रियान्वित करती है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button