BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में कोरोना की वापसी, दुर्ग और रायपुर में नए मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Chhattisgarh | Corona returns to Chhattisgarh, new cases in Durg and Raipur, health department alert

रायपुर, 27 मई 2025। देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण की दस्तक हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज दुर्ग जिले का है, जिसकी पुष्टि दुर्ग सीएमएचओ डॉ मनोज दानी ने की है। इससे पहले रायपुर में भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है।

दुर्ग जिले में संक्रमित मरीज को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद जांच के लिए सैंपल लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मरीज का इलाज भिलाई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम मेडिकल कॉलेज और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है, ताकि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले केरल (430), महाराष्ट्र (209) और दिल्ली (104) में हैं। कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी नए मामलों की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। मास्क पहनना और हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button