BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम से गूंजा छत्तीसगढ़: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई राह

Chhattisgarh | Chhattisgarh resonated with ‘Didi Ke Goth’ radio program: A new path to empowerment of rural women

रायपुर, 31 अगस्त 2025। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ’ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर सहित प्रदेश के सभी केंद्रों से एक साथ हुआ। पूरे राज्य में इस कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने महिलाओं को शुभकामनाएँ और प्रेरणा दी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि इस मंच से साझा हो रही सफलता की कहानियाँ लाखों महिलाओं को नई दिशा देंगी।

विभिन्न जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सामूहिक श्रवण में भाग लिया। पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह ने गरियाबंद, विशेष सचिव धर्मेश साहू ने जांजगीर, मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी और संचालक प्रियंका महोबिया ने दुर्ग जिले में महिलाओं के साथ बैठकर कार्यक्रम सुना। रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित समुदाय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में भी संकुल स्तरीय प्रसारण हुआ, जिसमें बिहान मिशन संचालक अश्विनी देवांगन और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

‘दीदी के गोठ’ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियों से प्रेरित करना है। इस प्रसारण को प्रदेश के 33 जिलों, 146 विकासखंडों और 580 संकुल संगठनों में सामूहिक रूप से सुना गया। लाखों महिलाएँ इससे जुड़ीं और पूरे राज्य में उत्साह का माहौल दिखा।

यह कार्यक्रम सिर्फ एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को समाज के सामने लाकर सकारात्मक बदलाव की ओर ले जाने वाला सशक्त मंच बन गया है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button