BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | दीयों और पूजा सामग्री से महिलाओं को आर्थिक समृद्धि, 1.11 लाख की बिक्री …

Chhattisgarh: Diyas and puja materials bring economic prosperity to women, sale of 1.11 lakh rupees…

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पेंड्रा जिले की महिलाओं ने दीपावली के अवसर पर दीयों और पूजा सामग्री की बिक्री से आर्थिक समृद्धि हासिल की है। स्थानीय हाट बाजारों में बिक्री कर रही पांच महिला स्वसहायता समूहों की 12 महिलाओं ने अब तक 70 हजार मिट्टी के दीये तैयार किए हैं।

इसके अलावा, महिलाएं अगरबत्ती, बाती और तोरण भी बनाकर कोटमी, नवागांव और कोड़गार हाट बाजार में बेच रही हैं। समूह द्वारा तैयार किए गए दीयों को रायपुर में आयोजित सरस मेले में भी प्रदर्शित किया गया और बिक्री की गई। अब तक इन दीयों और पूजा सामग्री से 1,11,500 रुपये की बिक्री हुई है।

समूह की सदस्य, ग्राम झाबर निवासी श्रीमती क्रांति पुरी ने बताया कि उन्हें इस काम से लगभग 9 हजार रुपये का मुनाफा हुआ है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुश्री मंदाकिनी कोसरिया ने कहा कि इस पहल से पांच महिला स्वसहायता समूहों के परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

यह पहल न केवल महिलाओं के रोजगार सृजन में मदद कर रही है, बल्कि परंपरागत मिट्टी के दीयों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। दीयों की बिक्री से महिलाओं की आमदनी बढ़ी है और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प को भी बढ़ावा मिला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button