BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalUttarpradesh

Chhattisgarh | बस्तर में नक्सलवाद पर काबू, मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पण नीति को बताया सफल

Chhattisgarh | Naxalism controlled in Bastar, Chief Minister Sai calls surrender policy successful

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग में नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार की नीति स्पष्ट है – “बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से।” उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधाएं देने का भरोसा भी दिलाया।

सीएम साय ने कहा कि बस्तर के विभिन्न जिलों में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में कांकेर में 7 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया, जिन पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले नारायणपुर और सुकमा जिलों में भी कई नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

वर्तमान में 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 1,112 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है, जो नक्सलवाद के अंत का संकेत दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में जल्द ही शांति और अमन का माहौल स्थापित होगा, क्योंकि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

इसके साथ ही, आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15,000 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई है। सरकार बस्तर के विकास के लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button