BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, सीएम बोले – किसानों की मेहनत का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता

Chhattisgarh: Paddy procurement begins in Chhattisgarh; CM says, “Respecting farmers’ hard work is our first priority.”

रायपुर, 15 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में आज भोर की पहली किरण के साथ धान खरीदी सीजन की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों के परिश्रम और सरकार में उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि धान खरीदी को इस वर्ष पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीक-सक्षम तरीके से संचालित किया जाएगा।

सीएम साय ने बताया कि प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूरा कर ली गई हैं। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी प्रक्रिया बिना रुकावट चले।

इस वर्ष धान खरीदी प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए तुँहर टोकन ऐप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क ऐप और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्देश्य सिर्फ एक है, किसानों को सुविधा, सम्मान और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना।

सीएम साय ने कहा कि किसानों का विश्वास राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत है। “छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं, और धान खरीदी उनके परिश्रम का सम्मान करने का अवसर है,” उन्होंने कहा।

धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही प्रदेशभर में किसानों में उत्साह है। सरकार को उम्मीद है कि पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत तकनीकी निगरानी के कारण इस बार धान खरीदी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सहज और संगठित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button