BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | रायपुर में पुलिस कमिश्नर ऑफिस अब नए पते पर…

Chhattisgarh | Police Commissioner’s office in Raipur now at new address…

रायपुर। Raipur में पुलिस कमिश्नर ऑफिस अब नए पते पर शिफ्ट हो गया है। राजधानी में पुलिस कमिश्नर का कार्यालय अब C-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह वही बंगला है जहां पहले उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री Vijay Sharma का निवास हुआ करता था।

अब इस बंगले को आधिकारिक तौर पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के पहले पुलिस कमिश्नर Dr. Sanjeev Shukla आज से इसी नए ऑफिस में बैठकर कामकाज संभालेंगे। उनके साथ एडिशनल सीपी Amit Tukaram Kamble भी यहीं से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

बता दें कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद शुरुआत में पुलिस कमिश्नर ऑफिस अस्थायी तौर पर पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से संचालित हो रहा था। अब इसे स्थायी रूप से C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button