छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादला, देखें लिस्ट..

CG Police transfer News रायपुर। पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश पर सात निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

  1. पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने जारी की तबादला सूची
  2. सात निरीक्षकों और तीन उपनिरीक्षकों का अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर
  3. राजनांदगांव, दंतेवाड़ा और मुंगेली सहित कई जिलों के अफसर बदले गए

इन निरीक्षकों (Inspectors) का हुआ स्थानांतरण

जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण भगत को जशपुर भेजा गया है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ निरीक्षक सतीश कुमार साहू का तबादला बिलासपुर किया गया है। इसी तरह सूरजपुर के निरीक्षक नसीमुद्दीन खान को बलौदाबाजार-भाटापारा, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज के निरीक्षक अजय कुमार साहू को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक अमित कुमार बेरिया को अपराध अनुसंधान विभाग (अअवि), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है। वहीं कांकेर के निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजापुर के निरीक्षक सुनील दुबे का तबादला कांकेर किया गया है।

तीन उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) के भी बदले क्षेत्र

उपनिरीक्षकों में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के गणेश यादव को सरगुजा, मुंगेली के अमित गुप्ता को सूरजपुर तथा रायगढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक वीणा साहू को अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button