BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgarh | Raipur MP Brijmohan Agrawal gets a big responsibility in Parliament

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत से निकलकर दिल्ली तक मजबूत पहचान बनाने वाले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कद अब और ऊंचा हो गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें संसद की बेहद अहम मानी जाने वाली ‘Committee of Privileges’ का सदस्य नियुक्त किया है।

बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीतकर संसद पहुंचे थे। अब उनकी यह नई जिम्मेदारी साफ संकेत देती है कि पार्टी नेतृत्व को उनके अनुभव और संसदीय समझ पर पूरा भरोसा है।

क्या करती है यह समिति?

संसद की ‘Committee of Privileges’ एक प्रभावशाली इकाई है। यह सांसदों और सदन के विशेषाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जांच करती है। अगर किसी ने संसद की गरिमा या सदस्य के अधिकारों का हनन किया, तो यही समिति उस पर रिपोर्ट तैयार करती है।

इस नियुक्ति के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और गरिमा के साथ निभाएंगे।

राजनीतिक हलकों में इसे छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि संसद की ऐसी समितियों में सदस्यता सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव बढ़ाने वाली मानी जाती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button