BreakingChhattisgarhExclusivePolitics

Chhattisgarh | 8 साल बाद फिर शुरू होगा रायपुर स्काईवॉक प्रोजेक्ट, कांग्रेस बोली – ‘ये स्काईवॉक नहीं, कमीशन वॉक है’

Chhattisgarh | Raipur Skywalk project will start again after 8 years, Congress said – ‘This is not a skywalk, it is a commission walk’

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर अधूरे स्काईवॉक प्रोजेक्ट का काम शुरू होने जा रहा है। जयस्तंभ चौक से शास्त्री चौक तक प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट को लेकर राज्य शासन ने 37 करोड़ 75 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। यह वही बहुचर्चित स्काईवॉक है, जो पिछले 8 वर्षों से अधर में लटका हुआ था।

जैसे ही इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने की घोषणा हुई, वैसे ही सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा और पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर निशाना साधा है।

दीपक बैज ने कहा, “यह स्काईवॉक नहीं, कमीशन वॉक है। शहर में पैदल चलने वालों की संख्या लगातार घट रही है। ऐसे में स्काईवॉक की जगह फ्लाईओवर की जरूरत है। यह प्रोजेक्ट सिर्फ पैसे खाने का एक ज़रिया था, जिसे जनता के पैसों की बर्बादी कहा जा सकता है।”

गौरतलब है कि स्काईवॉक प्रोजेक्ट को लेकर शुरू से ही विवाद रहा है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने इसे शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान के रूप में पेश किया था, लेकिन स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों ने इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े किए थे। अब जबकि इसे फिर से शुरू किया जा रहा है, विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है।

प्रशासन की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रोजेक्ट को कब तक पूरा किया जाएगा, लेकिन बजट स्वीकृति के साथ ही काम की गति तेज होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button