BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | स्कूलों के बंद होने की अफवाह बेबुनियाद, 166 स्कूलों का समायोजन गुणवत्ता सुधार के लिए : शिक्षा विभाग

Chhattisgarh | Rumors of school closures are baseless, 166 schools are being adjusted to improve quality: Education Department

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण नीति को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने साफ किया है कि हजारों स्कूल बंद होने की खबर पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है। असलियत यह है कि राज्य के 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का ही समायोजन (रिडिप्लॉयमेंट) किया जा रहा है। इनमें से भी अधिकांश स्कूल ऐसे हैं जहां छात्र संख्या बहुत कम है और नजदीक ही दूसरा स्कूल संचालित हो रहा है।

क्या है समायोजन का कारण?

शिक्षा विभाग के अनुसार, ग्रामीण इलाकों के 133 स्कूलों में छात्रों की संख्या 10 से कम है और 1 किलोमीटर के दायरे में दूसरा स्कूल मौजूद है। वहीं, शहरी इलाकों के 33 स्कूलों में छात्रों की संख्या 30 से कम है और 500 मीटर के भीतर दूसरा स्कूल संचालित हो रहा है। ऐसे स्कूलों को बेहतर संसाधनों और शिक्षा के लिए पास के बड़े स्कूलों में समायोजित किया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा, योग्य शिक्षक, लाइब्रेरी, लैब और अन्य सुविधाएं मिल सकें।

स्कूल बंद नहीं, शिक्षा मजबूत होगी

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि समायोजन का मतलब स्कूल बंद करना नहीं है। स्कूल भवनों का उपयोग पहले की तरह ही होगा और जरूरत के अनुसार शिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई कहीं से भी प्रभावित नहीं होगी, बल्कि उन्हें बेहतर माहौल और संसाधन मिलेंगे।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास

छत्तीसगढ़ सरकार का मकसद शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के जरिए जहां ज्यादा जरूरत है, वहां संसाधनों और शिक्षकों का समुचित उपयोग होगा। इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा, योग्य शिक्षक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। छोटे स्कूलों के बच्चों को अब पास के बड़े स्कूलों में पढ़ाई का मौका मिलेगा, जिससे शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

शिक्षा विभाग की अपील

शिक्षा विभाग ने जनता से अपील की है कि अफवाहों से बचें और सच्चाई जानें। राज्य सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, ताकि प्रदेश का भविष्य मजबूत हो। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक ठोस सुधार है, न कि स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button