BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | एम्स अस्पताल में आत्महत्या की घटना, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh: Suicide incident at AIIMS hospital, police investigating

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित All India Institute of Medical Sciences Raipur (एम्स) में शुक्रवार को एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। वह खून से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए एम्स के बी-ब्लॉक के बी4 वार्ड में पिछले कुछ महीनों से भर्ती था। शुक्रवार को उसने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

आमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इलाज के दौरान मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button