BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | सवारी बैठा रही बस में पीछे से घुसा ट्रक… 5 लोगों की मौत

Chhattisgarh: Truck rams into bus carrying passengers from behind, 5 killed

सिंमगा। बलौदाबाजार जिले के सिमगा के पास रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दरचूरा चौक के पास सवारी बैठाने के लिए धीमी हुई आरबीएस कंपनी की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। चार लोगों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई, जबकि रायपुर रेफर किए गए घायलों में से एक ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर भेजा गया है। फिलहाल 14 घायलों का इलाज सिमगा में जारी है।

सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने के साथ भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक ट्रक (MH 37 T 1821) तेज रफ्तार में था और बस के पीछे से टकरा गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button