BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | विनोद वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgarh | Vinod Verma gets a big responsibility

रायपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है और छत्तीसगढ़ कनेक्शन भी सामने आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने AICC ऑब्जर्वर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें भूपेश बघेल के करीबी और उनके राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

सिर्फ नाम ही नहीं, विनोद वर्मा पिछले दो महीने से असम में लगातार एक्टिव भी हैं। वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और जमीन की राजनीति को समझ रहे हैं।

इस लिस्ट में कुल 6 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें अशोक सिंह, अनिरुद्ध सिंह, वीरेंद्र राठौर, योगेश दीक्षित और आदित्य शर्मा के नाम भी शामिल हैं।

स्पष्ट है कि कांग्रेस इस बार असम चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में है और अनुभवी चेहरों को मैदान में उतार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button