छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिक

डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल, SIMS अस्पताल में हुआ इलाज; निर्धारित कार्यक्रम निरस्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। घटना के बाद उन्हें बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच कर प्राथमिक उपचार किया और कच्चा प्लास्टर बांधा।

जानकारी के मुताबिक, अरुण साव लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा।

चोट के बाद निर्धारित कार्यक्रम निरस्त

चोट लगने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है और आगे किस तरह का इलाज किया जाएगा, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, उनके स्टाफ की ओर से इसे रूटीन चेकअप बताया गया है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button