छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मु 23 अक्टूबर को बस्तर आएंगी, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का अवसर है। राष्ट्रपति का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। 23 अक्टूबर को वे जगदलपुर पहुंचकर ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को सहायता देकर सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। दंतेवाड़ा में दिव्यांगजनों और नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच आयोजित होने जा रहा है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इससे महिलाओं और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button