वायरल खबरें

जगदलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: परेशान युवक ने खुद का काटा गला, बचाने आई पत्नी पर ब्लेड से हमला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित ग्राम कमानार में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने कथित तौर पर ब्लेड से अपना ही गला काट लिया। इस दौरान जब उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी तो युवक ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। अचानक उसने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। पति को गंभीर हालत में देख उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन युवक ने आपा खोते हुए उस पर भी हमला कर दिया। हमले में महिला की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे युवक की मानसिक परेशानी को कारण माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button