छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिकवायरल खबरें

सरोना रेलवे स्टेशन का लोकार्पण: रायपुर को मिला आधुनिक रेल हब, सांसद बृजमोहन ने जताया आभार

रायपुर, 17 जुलाई 2026 राजधानी रायपुर को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सरोना रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के बाद क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना रायपुर के विकास और यात्री सुविधाओं को नई गति देगी.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरोना स्टेशन के शुरू होने से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। सरोना स्टेशन का विकास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो रायपुर के शहरी विस्तार और बढ़ती आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

सांसद ने विश्वास जताया कि नई रेल सुविधाओं से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार, उद्योग तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिल रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button