BreakingChhattisgarhExclusiveNationalPolitics

केशकाल | घाटी में बेकाबू होकर पलटी ट्रक, धान की बोरियां खाई में गिरीं, देखें EXCLUSIVE VIDEO…..

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी में सड़क नवीनीकरण के बाद भी सड़क दुर्घटनाएं नहीं थम रही हैं।

शनिवार शाम केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में चढ़ते वक्त धान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई है। ट्रक पलटने से चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं ट्रक में लोड धान की बोरियां खाई में गिर गई हैं। फिलहाल घाटी में आवागमन सुचारू रूप से जारी है। केशकाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button