BreakingChhattisgarhExclusiveGovernmentNational

केशकाल | “उपरमुरवेंड बलवा” के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने दिया अल्टीमेटम, 24 घण्टे में कार्यवाही नहीं हुई तो NH-30 में आंदोलन करेंगे ग्रामीण…..

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- गुरुवार सुबह ऊपरमुरवेंड में ग्रामीणों के साथ हुई मारपीट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है।

आपको बता दें कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उपरमुरवेंड में गुरुवार को मामूली विवाद के चलते उपजे विवाद ने विकराल रूप ले लिया था। जहां कांकेर क्षेत्र के 40 से अधिक नकाबपोश युवाओं ने गांव में घुस कर ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ऊपरमुरवेंड व आसपास के ग्रामीणों ने आज मीडिया के माध्यम से पुलिस को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा 24 घण्टे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो हम सभी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में उग्र आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button