BreakingChhattisgarhExclusiveNationalPolitics

केशकाल | शांतिपूर्ण रूप से जारी है मतदान की प्रक्रिया, दोपहर 1 बजे तक केशकाल में 64% व बडेराजपुर में 61% हुआ मतदान…..

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के तहत आज सुबह 6:45 से केशकाल व बड़ेराजपुर विकासखंड में मतदान की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा केशकाल विकासखंड में 127 व बडेराजपुर विकासखंड में 147 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। केशकाल विकासखंड अंतर्गत कुल 62,749 मतदाता व बडेराजपुर विकासखंड में 65,894 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

रिटर्निंग अधिकारी अंकित चौहान से मिली जानकारी के अनुसार केशकाल विकासखंड में अब तक 64% व बडेराजपुर ब्लॉक में 61% मतदान हो चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों ही विकासखंड में शांतिपूर्ण रूप से मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदाताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण में केशकाल विकासखंड के 65 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत के 17 व जिला पंचायत के 2 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं बड़ेराजपुर विकासखंड में 43 ग्राम पंचायत, 17 जनपद पंचायत व 2 जिला पंचायत की सीट हेतु मतदान होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button