BreakingChhattisgarhExclusiveGovernment

केशकाल | 5 जून को इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए क्या है कार्यक्रम की रूपरेखा….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी केशकाल वनमंडल के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बार ‘विश्व प्लास्टिक का अंत’ थीम के तहत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उप वनमण्डलाधिकारी सुषमा जे. नेताम ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वनमंडल केशकाल के द्वारा इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। जिसमें मुख्य रूप से प्रकृति भ्रमण, नाश्ता, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, समापन समारोह एवं कृष्णकुंज में वृक्षारोपण किया जाना है।

सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है-

(1) प्रकृति भ्रमण- सुबह 5:30 से 8:00 बजे

(2) नाश्ता- 8:00 बजे से 8:30

(3) क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता- 8:30 बजे से 10:30 बजे

(4) समापन समारोह- 10:30 बजे से 11:30 बजे

(5) कृष्णकुंज में वृक्षारोपण- 11:30 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button