BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalPoliticsUttarpradesh

केशकाल | इस्तीफे के बाद हुए निष्कासन के आदेश पर यासीन मेमन ने किया पलटवार, कांग्रेस पर लगाया छवि धूमिल करने का आरोप….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- नगरी निकाय चुनाव 2025 को लेकर केशकाल में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई है। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज होकर लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु दावेदारी प्रस्तुत किया था। बागी कार्यकर्ता जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। इधर शनिवार शाम केशकाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम ने बागी कार्यकर्ताओं का निष्कासन आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में पूर्व पार्षद यासीन मेमन, बिहारी लाल शोरी, खिलेश्वर शोरी, आसिफ उस्मान और अनीस मेमन के नाम शामिल है। इधर निष्कासन का आदेश आते ही राजनीतिक महकमे में हलचल शुरू हो गई है। नगर के चौक चौराहों में इस मुद्दे पर चर्चाएं होने लगी है। पूर्व पार्षद यासीन मेंमन ने इस निष्कासन आदेश को गलत बताते हुए कांग्रेस पार्टी पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में पूर्व पार्षद यासीन मेमन ने कहा की मैं युवा कांग्रेस का निर्वाचित प्रदेश महासचिव था। मैंने बतौर पार्षद 5 साल तक कांग्रेस पार्टी से जुड़कर तन, मन कर धन से जनता की सेवा किया। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत चुनाव में मुझे टिकट देने के लायक नहीं समझा। जब नगरीय निकाय चुनाव में मुझे अंतिम दिन तक टिकट नहीं मिली तो मैंने निर्दलीय पार्षद पद की दावेदारी किया है। निर्दलीय नामांकन भरने के बाद मैने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान को आवेदन देकर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने ना तो मेरा इस्तीफा स्वीकार किया है ना ही इस्तीफा को अस्वीकार किया गया है।

  1. यासीन मेमन ने बताया कि आज शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे कांग्रेस पार्टी द्वारा निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है जो की पूरी तरह नियम विरुद्ध है। कुछ दिनों बाद मतदान होना है, चूंकि हमारी स्थिति काफी मजबूत है, हमें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। ऐसे में पहले कांग्रेस पार्टी मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। ऐसे ही क्रियाकलापों के कारण केशकाल में कांग्रेस का पतन हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए निष्कासन के आदेश के खिलाफ मैं जरूर आवाज उठाऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button