BreakingChhattisgarhExclusive

Ravana Dahan | डब्लू आर एस कॉलोनी में रावण दहन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उमड़ा जनसैलाब

Ravana Dahan | Ravana Dahan in WRS Colony, huge crowd gathered in the presence of Governor and Chief Minister

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025। राजधानी रायपुर के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने रावण दहन और आतिशबाजी का मनमोहक नजारा देखा और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।

राज्यपाल ने दिया आत्ममंथन का संदेश

राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी के अवसर पर कहा कि यह पर्व आत्ममंथन और संकल्प का भी अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाए।

मुख्यमंत्री बोले – असत्य पर सत्य की जीत का पर्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का आयोजन नहीं, बल्कि यह अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा, आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

डब्लू आर एस कॉलोनी का यह विजयादशमी उत्सव रायपुर का प्रमुख आकर्षण बन गया, जहां लोगों ने धार्मिकता, सांस्कृतिक परंपराओं और उत्साह का अद्भुत संगम देखा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button