BreakingChhattisgarhExclusive

Surguja suicide | पति को बुलाया, गले लगाया और फिर लगा ली फांसी

Surguja suicide: Called husband, hugged him and then hanged herself

सरगुजा. सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज 18 साल की नवविवाहिता ने पहले अपने पति को घर बुलाया, उसे गले लगाया और फिर अचानक कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम केपी की है। बताया जा रहा है कि शादी को अभी ढाई महीने ही हुए थे। रविवार शाम को पूजा ने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की बात कही।

पति के घर पहुंचने पर सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही देर बाद पूजा कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन घबरा गए। छप्पर तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि पूजा साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।

तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति ने बताया कि पूजा छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी और उस दिन भी उसकी तबीयत ठीक नहीं थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button