छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमुरकसा निवासी सूर्यकांत कुल्हारा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है। बताया गया कि सूर्यकांत कुल्हारा गांव में खेती-किसानी का काम करता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही है। युवक रेलवे ट्रैक पर किन परिस्थितियों में पहुंचा और हादसा कैसे हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button