BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | जनदर्शन में सीएम साय का संवेदना भरा फैसला, पूनम को शिक्षा, पिंटू को सहारा

CM Sai’s compassionate decision in public hearing: Education for Poonam, support for Pintu

रायपुर, 13 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने दो विशेष जरूरतमंदों तेलीबांधा की 11 वर्षीय बिटिया पूनम और अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू के जीवन में नई उम्मीदें जगाईं।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री साय ने पूनम बिटिया से भेंट की। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित होने के बावजूद पूनम अपने पैरों से बेहद सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री ने उसकी कला और हौसले की सराहना करते हुए उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी ली। उन्होंने पूनम को विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। पूनम की माता ने मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील कदम के लिए आभार व्यक्त किया।

इसी जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की भी सहायता की। श्री साहू ने व्हीलचेयर और खेल सामग्री खरीदने के लिए मदद की मांग की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने तुरंत निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और चेक के माध्यम से राशि प्रदान की।

पिंटू राम साहू पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हैं और हाल ही में ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने सहायता मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए प्रेरणा है और वे आगे छत्तीसगढ़ का नाम खेलों में रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इन मानवीय निर्णयों ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सरकार सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि संवेदना और सहानुभूति से लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button