BreakingChhattisgarhExclusive

Ramkrishna Care Hospital Accident | रायपुर में ‘जहरीला टैंक’, 3 की मौत

Ramkrishna Care Hospital Accident | ‘Toxic tank’ in Raipur, 3 dead

रायपुर. रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुआ ये हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं, सीधी लापरवाही की कहानी लग रहा है। पचपेड़ी इलाके में बने 50 फीट गहरे सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मजदूरों को बुलाया गया था।

पहले एक मजदूर नीचे उतरा, लेकिन कुछ ही देर में बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके दो साथी बिना सोचे-समझे टैंक में उतर गए, लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। एक और मजदूर की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इन मजदूरों को कोई सेफ्टी दी गई थी? परिजनों का आरोप है कि सिर्फ एक साधारण मास्क देकर उन्हें टैंक में उतार दिया गया। न गैस टेस्टिंग हुई, न ऑक्सीजन, न कोई सेफ्टी हार्नेस।

हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ, मुआवजे की मांग की गई। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने 30-30 लाख रुपए मुआवजा और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन ये घटना फिर से वही सवाल खड़ा कर रही है आखिर कब तक सफाई मजदूर ऐसे ही बिना सुरक्षा के जान गंवाते रहेंगे?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button