BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में हमला!

Chhattisgarh: Jewellery shop attacked in broad daylight!

जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा के रहौद इलाके में सुबह-सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई। चार युवक सीधे ज्वैलरी दुकान में घुस गए और मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर लिया।

इतने में दुकान संचालक सुदीप गुप्ता पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें पकड़कर सीढ़ियों के पास जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी घर के अंदर घुसे और महिला के साथ भी मारपीट की। CCTV में साफ दिख रहा है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया और थप्पड़ मारे गए।

पूरी घटना करीब 3 मिनट में हुई और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि तीन अभी भी फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button