Governmentछत्तीसगढ़

जीएडी का बड़ा आदेश: वर्षों से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों में होगा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के ताजा आदेश से लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रभार में तत्काल बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, प्रभाव और पहुंच के बल पर वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाएगा। जीएडी ने सभी विभागों को इस आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

सरकार का मानना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में समय-समय पर प्रभार और पदस्थापना में बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाएगा।

इस आदेश के बाद विभिन्न विभागों में जल्द ही प्रभार परिवर्तन और स्थानांतरण से जुड़े आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, लंबे समय से एक ही जगह कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी इस फैसले के बाद सतर्क हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button